फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tourists gathered in Guldanda as soon as Bhaderwah-Pathankot highway opened.

Udhampur News: भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग खुलते ही गुलदंडा में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Mon, 20 Jan 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
tourists gathered in Guldanda as soon as Bhaderwah-Pathankot highway opened.
भद्रवाह पर्यटन स्थल गुलदंडा में पहुंचे पर्यटक।   संवाद - फोटो : bhadrwaah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित विंटर वंडरलैंड के रूप में पहचान रखने वाले गुलदंडा मैदान में पहुंचे।
गुलदंडा और छत्तरगलां दर्रे से गुजरने वाला अंतरराज्यीय राजमार्ग वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था। डीसी हरविंदर सिंह ने कहा कि सड़क खुलने के तुरंत बाद दो घंटे के भीतर 2000 पर्यटक गुलदंडा पहुंचे। यह पर्यटन उद्योग के लिए अच्छा संकेत है। यह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर बर्फ हटाने के लिए लगाई गई हाईटेक मशीनरी से संभव हुआ है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बीआरओ ने बर्फ हटाने के लिए नवीनतम मशीनें तैनात की हैं। कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क की सतह पर बर्फ की एक परत जमी हुई है। इससे फिसलन की स्थिति बन गई है। राजमार्ग के कुछ हिस्सों में तापमान -15 डिग्री तक गिर गया है। तीन दिन तक नमक और यूरिया छिड़कने के बाद गुलदंडा तक सभी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है।

-फोटो 56 : बाजार में दुकान पर रखी दालें। संवाद

-फोटो 56 : बाजार में दुकान पर रखी दालें। संवाद

-फोटो 56 : बाजार में दुकान पर रखी दालें। संवाद

-फोटो 56 : बाजार में दुकान पर रखी दालें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed