फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tiranga Rally in Kishtwar

Udhampur News: किश्तवाड़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, युवाओं में दिखा जोश

विज्ञापन
Tiranga Rally in Kishtwar
किश्तवाड़ में तिरंगा रैली के दौरान भाजपा विधायक शगुन परिहार व अन्य।
- महबूबा जी के डीएनए में पाकिस्तान प्रेम, अब उनका डीएनए बदला तो नहीं जा सकता : शगुन परिहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में शनिवार को भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान जमकर भारत माता की जय के नारे लगे। रैली में काफी संख्या में पूर्व सैनिक, कॉलेज के एनएसएस वालंटियर, एनसीसी कैडेट व विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
रैली के दौरान भाजपा विधायक शगुन परिहार ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा। कहा कि महबूबा जी के डीएनए में पाकिस्तान प्रेम है। अब उनका डीएनए बदला तो नहीं जा सकता जो भारत की निवासी होने के बाद भी वह ऐसी करती हैं उन पर मुझे शर्म आती है।
विज्ञापन

तिरंगा रैली में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर अटूट राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन किया। सभी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि भारत की तरफ उठने वाली हर बुरी नजर का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। सभी ने एक स्वर में एलान किया कि अगर आतंकवाद की फैक्टरी को खत्म के लिए युद्ध में सेना के साथ मैदान में उतरने की जरूरत पड़ी तो हम सभी तैयार हैं। रैली का जोश बढ़ाने के लिए किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार, भाजपा प्रधान रवि कुमार, वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा, तारिक हुसैन कीन, राज कुमार बडियाल, एडवोकेट अंजलि गुलाटी व अन्य मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली भाजपा कार्यालय से शुरू और कुलीद कोकिला चौक शहीदी स्मारक स्थल से होते हुए पीडब्लूडी डाकबंगला, शहीदी माक्रेट पुराने जिला मुख्यालय, बस अड्डा आदि से होती एचडीएफसी बैंक के पास समाप्त हुई। तिरंगा रैली में राष्ट्रीय ध्वज लहरातीं महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए सभी ने भारत माता की जय, आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।

विधायका शगुन परिहार ने कहा कि आज की तिरंगा रैली इस बात का प्रतीक है कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक और कश्मीर से किश्तवाड़ तक भारत एक है। आज कोई हम पर पलट वार नहीं कर सकता। आंख उठाने की नीयत रखता भी है तो हमारी सरकार उसका उत्तर देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed