{"_id":"e818967a7eb831ecf3af2d182176a241","slug":"tihapar-spilled-into-the-river-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर नाले में गिरा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर नाले में गिरा, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ से पाडर की ओर जा रहा एक टिप्पर वीरवार की शाम को पडिहारना इलाके में तीखे मोड़ पर गडी नाले में जा गिरा। इस हादसे में उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक पडिहारना के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा चार बजे बजे किश्तवाड़ से पाडर की तरफ जा रहा एक टिप्पर नंबर (जेके17-2730) जब जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पडिहारना इलाके में पहुंचा तो चिनाब नदी से लगते ही एक तीखे मोड़ के पास टिप्पर ड्राइवर से असंतुलित होकर नई गडी नाला में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। पडिहारना से पुलिस और तहसीलदार अनुराधा ठाकुर भी वहां पहुंचे। लेकिन टिप्पर में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतकों में परिहारना के शमसुद्दीन, अब्दुल गनी और मोहम्मद अशरफ शामिल हैं। बताया जाता है कि टिप्पर का ड्राइवर हालांकि अब्दुल गनी था, लेकिन हादसे के वक्त टिप्पर को शमसुद्दीन चला रहा था।
तीनों के शवों को पुलिस चौकी पर लाया गया। जिला अस्पताल किश्तवाड़ से डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करने के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम वहीं किया जाएगा। इस दौरान पीडीपी के जिला प्रधान नासिर शैख व वासिल डुलवाल आदि अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुख प्रकट किया।