{"_id":"587a7b084f1c1b922bbab0d7","slug":"three-of-the-accused-was-finally-picked-up-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरियों के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरियों के तीन आरोपी दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न चोरियों के मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को कुल 1 लाख 55 हजार 110 रुपये का सामान और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि चोर गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया गया है। हालांकि उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसमें अभी और भी मामले सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
]
एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ माह से उधमपुर में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही थी। इसके लिए एसआई वेद प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सभी मामलों की पड़ताल करने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। इसके चलते पुलिस के शिकंजे में तीन युवक आए, जिन्होंने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में कई जगह पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। चोरों के पास से कुल 1 लाख 55 हजार 110 रुपये का सामान और चार हजार रुपये के करीब नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में जमात अली निवासी पैंथल जिला रियासी, मो. इकबाल निवासी चक्कखड़ उधमपुर और खुर्शीद अहमद निवासी बाइन (चिनैनी) के रूप में हुई है। एसएसपी का कहना है कि अभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य कई मामलों के सामने आने की संभावनाएं हैं।