{"_id":"61d490f722d35e3a1f01c58c","slug":"thief-udhampur-news-jmu2512519120","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 50 हजार रुपये चुराकर भागे बच्चों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 50 हजार रुपये चुराकर भागे बच्चों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जीआरपी पुलिस उधमपुर ने डोडा से लापता हुए दो बच्चों को बरामद किया है। उक्त बच्चे घर से बिना किसी को बताए करीब 50 हजार रुपये की नगदी लेकर दिल्ली फरार हो गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को डोडा निवासी दो बच्चे उधमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते पाए गए। इस दौरान उन्होंने दुकान से एक चाय मांगी। जब उन्होंने चाय के लिए पैसे दिए, तो प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी पुलिस कर्मियों ने बच्चों के पास बड़ी मात्रा में नकदी देखी।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसको लेकर जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें जीआरपी थाना उधमपुर ले आई। जहां, पूछताछ के दौरान बच्चों ने घर से नकदी चोरी कर दिल्ली भागने की बात कुबूली। तब पुलिस ने बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया। माता-पिता ने बताया कि बच्चे सुबह ट्यूशन के लिए घर से निकले थे। माता-पिता रात को थाने पहुंचे। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 49370 रुपये की बरामद नकदी के साथ बच्चों को माता-पिता को सौंप दिया।