{"_id":"61afa63781826851c6509661","slug":"thief-udhampur-news-jmu249374745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड में स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोडकर तीन मोबाइल फोन के साथ हजारों की नगदी ले उडे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड में स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोडकर तीन मोबाइल फोन के साथ हजारों की नगदी ले उडे चोर
विज्ञापन
रामनगर में चोरी होने पर दुकान पर पहुंच कर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार देर रात को चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने दुकान से कुछ मोबाइलों के साथ ही हजारों रुपयों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर दुकान मालिक ने फौरन पुलिस को सूचित कर इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी। दुकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका छोटा लड़का जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर के ताले टूटे पाए। उसने दुकान में देखा तो तीन मोबाइल और गल्ले में पड़े आठ हजार रुपये गायब थे।
इसके बाद फौरन पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई है, जो वारदात की रात लगभग साढे़ 12 बजे के आसपास बस स्टैंड क्षेत्र में देखे गए थे। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद इलाके में इस तरह की वारदातें बढ़ जाती हैं, इसलिए पुलिस इन पर लगाम लगाने के लिए ठोस कार्रवाई करे।