फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thief

स्कूल का ताला तोड़ हजारों का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
Thief
उधमपुर शहर में चोरों द्वारा निशाना बनाया गया स्कूल व तोड़ी गई अलमारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी में चोरियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वारदातों का सिलसिला जारी रखते हुए चोरों ने सप्ताह भर में चौथी चोरी शहर के बाड़या मोहल्ला स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय में की। उन्होंने प्रधानाध्यापक कार्यालय का ताला तोड़ा और अलमारियों से दो कंप्यूटर और स्कूल की स्टैंप सहित अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन

सप्ताह से शहर में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पांच दिन पहले चोरों ने हाउसिंग कॉलोनी मोहल्ले में ऑल्टो कार चुराई थी। इसके दो दिन के बाद हाउसिंग कॉलोनी से ही तीन कारों की बैटरियां और एक कार से हजारों रुपये के कपड़े चुरा लिए। शनिवार रात को भारत नगर मोहल्ले से टवेरा कार चोरी कर गए, और रविवार रात को चोरों ने सरकारी माध्यमिक विद्यालय बाड़यां को निशाना बनाया।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो मुख्य द्वार पर तो ताला लगा था, लेकिन प्रधानाध्यापक कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो चार अलमारियों को तोड़ा गया था, और अंदर रखे दो कंप्यूटर और स्कूल की स्टैंप गायब थी। इसके साथ और भी कई तरह का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगातार पांचवीं बार चोरों ने स्कूल में चोरी की है। इससे पहले स्कूल से टीवी, मिड-डे-मील के बर्तन व अन्य सामान चोरी हुआ है। एक भी बार पुलिस चोरों को पकड़ सामान बरामद नहीं कर सकी है। इस बार भी पुलिस में शिकायत कर दी है। जब भी शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं तो अंदर शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलता है। इसको देख लगता है कि स्कूल में रात को शराबी इकट्ठा होते हैं।

चोरी की सूचना मिलने के बाद वार्ड 5 की पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि बाड़यां में सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। वार्ड में पुलिस कर्मियों को गश्त लगाने को कहा जाए। इसके साथ ही जल्द से जल्द चोरी की वारदात का अंजाम देने वालों को पकड़ा जाए।

उधमपुर शहर में चोरों द्वारा निशाना बनाया गया स्कूल व तोड़ी गई अलमारी

उधमपुर शहर में चोरों द्वारा निशाना बनाया गया स्कूल व तोड़ी गई अलमारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed