{"_id":"aebe6692029e7403666cfc151318ffb6","slug":"the-two-bodies-were-found-in-chinab-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानगढ़ डेम टाप में पानी से दो शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानगढ़ डेम टाप में पानी से दो शव मिले
अमर उजाला/ब्यूरो, रियासी
Updated Fri, 15 May 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी जिला अंतर्गत ध्यानगढ़ डेम टाप क्षेत्र में चिनाब दरिया से वीरवार की शाम को दो शव बरामद किए गए। इनमें से एक महिला है। देर शाम तक इनकी पहचान नहीं हो सकी थी। शवों को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, वीरवार की शाम को कुछ लोगों चिनाब के पानी में दो शवों को उतराते देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों शवों को पानी से निकालने की कवायद शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर ईको एडवेंचर राफ्टिंग के सदस्यों को बुलाया गया, जिनके द्वारा काफी मशक्कत से दोनों शवों को निकाला गया।
बाद में पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल लाया। एक साथ महिला और पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। कई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे पति-पत्नी मान रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी कहा जा रहा है कि शायद किसी दुर्घटना के बाद दोनों शव पानी में बह कर यहां तक पहुंच गए। बहरहाल तलवाड़ा पुलिस ने जिले के सभी थानों में इसकी सूचना दे दी है। दोनों शवों को पहचान के लिए तीन दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।