फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The siege of power office and protesting

बिजली कार्यालय का किया घेराव, नारेबाजी

Fri, 16 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी Updated Fri, 16 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
The siege of power office and protesting

बिजली विभाग के द्वारा बिल भेजे जाने में की जा रही कोताही और बिजली के बिलों में कथित रूप से बरते जा रहे भाई-भतीजावाद को लेकर वीरवार को पौनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा बिजली के बिलों में सुधार नहीं किए जाने पर लोगों ने विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन


वीरवार को बिजली विभाग का घेराव कर रहे स्थानीय सरपंच अजीत केसर, नायाब सरपंच प्रकाश सिंह, पंच बाबू राम, जोगिंदर सिंह के अलावा मौके पर आए हुए सौ के करीब लोगों ने बताया कि विभाग के द्वारा उनके घर और दुकानों में आने वाले बिजली के बिलों में जबरदस्त बढ़ोतरी करते हुए दोगुना ज्यादा कर दिया है जिसका बिल पहले दो सौ या फिर तीन सौ रुपये तक का आता था, उनका बिल अब पांच सौ से सात सौ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


कई का बिल दो सौ से भी ज्यादा नहीं भेजा जा रहा है। इस दौरान विभाग के द्वारा बरती जा रही दोगली नीति के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय तहसीलदार बाबूराम चौधरी और विभाग के जेई साहिल केसर ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि लोगों के साथ पेश आ रही परेशानी को वह सुलझाने की पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोशिश करेंगे। इसका पूरा पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed