{"_id":"6a15f38176a5a74d930d25e7","slug":"the-pilgrimage-route-is-resounding-with-chants-of-victory-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103558-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जयकारों से गूंज रहा यात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जयकारों से गूंज रहा यात्रा मार्ग
Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, रोजाना पहुंच रहे 35 हजार श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद धर्मनगरी में भक्तों का उत्साह चरम पर है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 30 से 35 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग मां के जयकारों से गूंज रहा है।
कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण श्रद्धालुओं को दिन के समय प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के चलते भवन की ओर चढ़ाई करने वाले यात्रियों को कुछ कठिनाइयां हो रही हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो जाता है जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। इस वजह से अधिकांश श्रद्धालु सुबह जल्दी या शाम के समय अपनी चढ़ाई शुरू करना अधिक पसंद कर रहे हैं।
शाम 5 बजे तक करीब 27 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर और आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, अर्धकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी तक रोपवे सेवा सुचारू रूप से चल रही है। इसके अलावा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर बुजुर्ग, बच्चे और अस्वस्थ श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की इस लगातार आमद से कटड़ा के होटलों, लंगरों और स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अच्छी चहल-पहल बनी हुई है। इससे स्थानीय कारोबार को काफी बढ़ावा मिल रहा है।