फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The gate broken which is on Devika way

देविका की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे गेट को तोड़ा

Sun, 24 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The gate broken which is on Devika way
देविका मार्ग पर बने गेट को तोड़ता नगर परिषद का कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर। डीसी शाहिद इकबाल चौधरी के आदेश पर नगर परिषद विभाग ने देविका की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे गेट को तोड़ दिया। गेट पर ताला लगाकर कई साल से रास्ते को बंद रखा गया था। इससे स्थानीय लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ता था।

विज्ञापन


सालों पहले देविका मंदिर कमेटी ने देविका मंदिरों की ओर जाने वाले शार्टकट रास्ते को गेट लगाकर बंद कर दिया गया था। गेट को खोलने के लिए कई बार मंदिर कमेटी से बात की गई। पर कमेटी के सदस्य गेट को खोलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डीसी से शिकायत की।
विज्ञापन


कई बार डीसी कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद डीसी ने गेट को खुलवाने के आदेश नगर परिषद विभाग को दिए। शनिवार की सुबह नगर परिषद की टीम खिलाफवर्जी अधिकारी की अगुवाई में मौके पर पहुंची और लगे ताले और गेट को तोड़कर रास्ते को आम लोगों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी किशन लाल ने कहा कि गेट के बंद होने से कई बार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को बाजार व देविका जाने के लिए लंबा रास्ता अपनाना पड़ता था। अब परेशानी कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed