फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The driver of the truck died falling into Chenab

चिनाब में ट्रक गिरने से ड्राइवर की मौत

Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
The driver of the truck died falling into Chenab

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन से एक किलोमीटर पहले मोड़गोरी इलाके में जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्रक फिसल कर करीब चार सौ फीट नीचे चिनाब दरिया में जा गिरा।

विज्ञापन


इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक अमनदीप सिंह (29) सांबा जिले के नांगा का रहने वाला था। घायल भी सांबा जिले के ही रख कुलबाना का रहने वाला कुलजीत सिंह है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर रेडक्रास के वालंटियर, पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की रोड ओपनिंग पार्टी के सदस्यों ने दरिया के किनारे पहुंच कर रस्सी और सर्च लाइट के सहारे बड़ी मुश्किल से दोनों को दरिया से निकाला। कुलजीत को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन से मौसम खराब होने के कारण इस इलाके में रोड पर काफी फिसलन हो गया है। इसके चलते हादसे का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed