फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The death of the young man fell from the dome of the fort Bimgdh

भीमगढ़ किले के गुंबद से गिरकर युवक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Fri, 08 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 The death of the young man fell from the dome of the fort Bimgdh

कसबे के बीचोबीच स्थित भीमगढ़ किले के गुंबद से गिरकर शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक गुप्ता जम्मू के जवाहर नगर का रहने वाला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने दोस्तों के साथ रियासी घूमने आया। एक दोस्त का ननिहाल रियासी में है। शुक्रवार को यह सभी दोस्त प्राचीन भीमगढ़ किले को देखने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सभी दोस्त किले के ऊपर बने हुए एक गुंबद से दूसरे गुंबद तक पहुंचने के लिए वहां पर बने छोर पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान अभिषेक का पैर फिसला और सीधे नीचे गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दोस्त आनन-फानन में वहां पहुंचे और उसको उठाकर किसी वाहन में जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि काफी ऊंचाई से गिरने के बाद अभिषेक के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की। बाद में युवक की मौत की सूचना उसके घर वालों को भी दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

मां-बाप ने इकलौता बेटा खोया
अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बारहवीं पास करने के बाद प्रोफेशनल कोर्स की ट्रेनिंग कर रहा था। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसने तीन माह पहले ही लोड कैरियर निकलाया था, जिसे वह खुद चलाता था।


घर में खुशियां आने लगी थीं। जिम्मेदार होने के साथ-साथ अभिषेक अपनी शादीशुदा बहनों राधा और नेहा का भी लाड़ला था। माता-पिता के लिए दुखद यह है कि बारह वर्ष की उम्र में सबसे छोटी बेटी लक्ष्मी की मौत भी किसी बीमारी से हो गई थी। उस सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब अभिषेक दुनिया में नहीं रहा।

अभिषेक भी उस बहन को कई बार याद करता था। माता-पिता उसे दिलासा देते थे। अभिषेक के गिरकर घायल होने खबर मिलते ही माता-पिता रियासी के लिए रवाना हो गए थे। अभिषेक के पिता जुगल किशोर गुप्ता कालका कालोनी, बावे में चाय की दुकान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed