{"_id":"95e52af66bd7b889c4f0b87e169419db","slug":"the-death-of-the-young-man-crushed-by-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचल कर युवक की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचल कर युवक की मृत्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कसबे के भोली बाजार में एक अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह में मिली।
विज्ञापन
मृतक करण सिंह (30) डिगडोल का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक करण सिंह रविवार की देर रात को भोली बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में इसका पता लोगों चल नहीं सका। सुबह में जब किसी ने उसके शव को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन