फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   temtature news

Udhampur News: कश्मीर में रात के तापमान में फिर गिरावट, गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
temtature news
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में रात के पारे में फिर गिरावट आई है। यहां अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में लगातार साफ मौसम से दिन का पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन सर्दी कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 14.1, पहलगाम में 12.0 और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 23.5, बनिहाल में 16.2, बटोत में 16.8, कटड़ा में 21.2 और भद्रवाह में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




--स्थान न्यूनतम तापमान

लेह माइनस 10.5



गुलमर्ग माइनस 7.5

पहलगाम माइनस 3.6



कुपवाड़ा माइनस 3.0

काजीगुंड माइनस 2.7



श्रीनगर माइनस 2.4

कोकरनाग माइनस 0.8



बनिहाल माइनस 0.4

भद्रवाह 0.5



बटोत 3.7

कटड़ा 7.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed