{"_id":"613903e88ebc3eb750292ade","slug":"tell-people-how-to-avoid-disaster-by-doing-mock-drill-udhampur-news-jmu24322557","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल कर लोगों को बताए आपदा से बचने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल कर लोगों को बताए आपदा से बचने के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की ओर से बुधवार को सुभाष स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयेेजन किया गया। इसमें लोगों को आपदा के समय बचने और सावधानी बरतने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर एडीसी मोहम्मद सईद खान विशेष तौर पर मौजूद रहे।
सुबह 11 बजे बारिश के बीच मॉक ड्रिल का आगाज हुआ। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने बाढ़, भूस्खलन जैसे हालात पैदा कर स्वयं और लोगों की जान को बचाने के तरीकों को विस्तार से बताया गया। जवानों ने बताया कि मुश्किल हालात में सब्र से काम लेना है और हड़बड़ाहट में नहीं रहना है। इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है। बताया कि गत दिनों औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी और हालात पर काबू पाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी। इसी को लेकर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस को तैयार किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादातर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं होती हैं। इसीलिए लोगों को आपदा से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के लिए उधमपुर में इमारत की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए कदम उठाए जा सकें।