फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Team of Municipal Committee Visit in Market, Gave Instructions

Udhampur News: नगर परिषद ने रेहड़ी व फड़ी वालों को कूड़ेदान रखने की दी हिदायत

विज्ञापन
Team of Municipal Committee Visit in Market, Gave Instructions
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम के बाहर लगी रेहड़ी व फड़ी वालों द्वारा लगाए गए डस्टबीन ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के सीईओ के नेतृत्व में टीम ने शहर का दौरा किया। इसमें उन्होंने मिनी स्टेडियम के बनी सब्जी मंडी में फड़ियां व रेहड़ी वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ेदान रखने की हिदायत दी। टीम गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, सहित अन्य बाजारों का भी दौरा किया।
इस दौरान टीम ने दुकानदारों को दुकानों के आगे रेहड़ी व फड़ी न लगने देने के निर्देश दिए। साथ ही अपना सामान दुकानों के अंदर रखने को कहा। ताकि शहर में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति न पैदा हो ओर आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की टीम द्वारा शहर के मुख्य बस स्टैंड का भी दौरा किया गया। ताकि स्टैंड पर कोई भी अवैध तरीके से रेहड़ी फड़ी न लगा सके। हालांकि टीम के दौरे के दौरान बस स्टैंड पर कोई भी रेहड़ी व फड़ी उन्हें नहीं मिली। सीईओ ने टीम को शहर में स्वच्छता को बरकरार रखने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी जगह पर कचरे के ढेर न लगे हो इसका खास ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सीईओ राजेंद्र डींगरा ने कहा कि विभिन्न बाजारों का दौरा किया गया है। सब्जी बेचने वालों को हिदायत दी गई कि सभी कूड़ेदान लगाएं। सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। शहर में किसी को भी अवैध तरीके से रेहड़ी व फड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed