फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tamdeh festival celebrated with devotion and joy

Udhampur News: श्रद्धा व उल्लास संग मनाया तमदेह का पर्व

Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tamdeh festival celebrated with devotion and joy
तमदेह पर्व पर कोर्ट रोड पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
विभिन्न जगहों पर लगे लंगर, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू संभाग के अन्य जिलों की तरह उधमपुर में भी डुग्गर प्रदेश में विशेष महत्व रखने वाला तमदेह पर्व रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया और शहर के विभिन्न हिस्सों में लंगर भी आयोजित किए गए, जिनमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के कोर्ट रोड, संबल रोड, आदर्श कालोनी, कल्लर, कशीराह आदि इलाकों में छबील के साथ लंगर का भी आयोजन किया गया था।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर अपने घरों में पूजा-अर्चना की और फिर पितरों के नाम पर खरीद कर लाए बर्तन, फल व अन्य सामान का दान किया और विवाहित बेटियों, कुल पुरोहित और ब्राह्मणों को भोजन करवाकर सुख समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और यह दिन ऋतु परिवर्तन के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

वहीं बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी, संतोष कुमारी, बिमला देवी व अन्य ने बताया कि डुग्गर संस्कृति में तमदेह पर्व का खास महत्व है। इस दिन विवाहित बेटियों की मायके में विशेष आवाभगत की जाती है, पकवान बनाकर उनका आदर सत्कार किया जाता है और उन्हें घडे-बर्तन आदि देकर विदा किया जाता है। इस दिन बच्चियां व युवतियां घरों के आंगन में भाईयों और पिता के नाम पर रूह्ट, राहडे स्थापित करती हैं, यह घड़े के मुंह वाला हिस्सा होता है, जिसे जमीन में गाडा जाता है और फिर इसके अंदर मक्की, बाजारा आदि के बीच डाले जाते हैं। एक महीने तक इनकी देखभाल की जाती है। एक माह के बाद संक्रांति के दिन इनका नदी सरोवरों में विसर्जन किया जाता है और इस दिन मेला लगाकर लोग नदी सरोवरों पर एकत्रित होते हैं जिसे डुग्गर प्रदेश में मिंजरे दा मेला नाम से जाता जाता है। लेकिन वर्तमान समय से यह अपनी पहचान खो चुका है और नई पीढ़ी के बेहद कम लोगों को इसके बारे में जानकारी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed