फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   T 20 cricket championship

Udhampur News: फ्रेंडली टी 20 मुकाबले में राजस्व विभाग ने सीआरपीएफ की टीम को 66 रन से हराया

Sat, 13 Jan 2024 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
T 20 cricket championship
सुभाष स्टेडियम में खेली जा रही तेजमल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में चल रही तेजमल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को सीआरपीएफ और राजस्व विभाग उधमपुर की टीम के मध्य एक फ्रेंडली मुकाबला खेला गया। इसमें राजस्व विभाग की टीम ने 66 रन के अंतर से जीत लिया। 7 जनवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सप्रू और जया प्रदा के शामिल होने की संभावना है। लैंडमार्क क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन ओरज़ू स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है। इसमें विभिन्न जिलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पूरी प्रतियोगिता में कोई एंट्री फीस नहीं हैं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को यूनिफार्म और रहने व खाने की भी निशुल्क सुविधा दी जा रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम के लिए ट्राॅफी के साथ डेढ़ लाख रुपए और उपविजेता को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को हुए मुकाबले में राजस्व विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआरपीएफ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर मात्र 147 रन ही बना पाई। राजस्व विभाग के विक्रम जम्वाल प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए और 47 गेंद खेलकर सर्वाधिक 109 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम में शामिल एसीआर रफीक अहमद जराल ने कहा कि स्टेडियम में चल रही तेजमल टूर्नामेंट में उन्हें एक फ्रैंडली मैच खेलने का मौका मिला है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में काफी मददगार होते हैं। इसलिए सभी को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने तेजमल टी 20 प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई दी और उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। वहीं इस मौके पर वार्ड नंबर 1 की पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स से भाईचारा बढ़ता है, अनुशासन और देश प्रेम के जज्बा में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने अपील की है कि अगली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी उधमपुर में आयोजन करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed