{"_id":"576d730b4f1c1ba321b48716","slug":"suspected-seen-in-kati-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी गांव में संदिग्ध देखे जाने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटी गांव में संदिग्ध देखे जाने से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट टेरररिज्म
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कटी गांव में दो संदिग्धों के देखे जाने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। इस बारे में पंचैरी थाना प्रभारी को अवगत करवाकर ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कटी गांव का शिष्टमंडल क्षेत्र के पंच हंसराज की अगुवाई में थाना प्रभारी पंचैरी संजय अबरोल से मिला और बताया कि दो दिन से दो संदिग्ध रात के अंधेरे में गांव में रहने वाले लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं और गांव से दूर नत्थाटाप की पहाड़ियों तक पहुंचाने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे लोग कौन हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस कारण पूरे गांव के लोग डरे-सहमे हैं। वीरवार रात को भी एक संदिग्ध ने एक घर का दरवाजा खटखटाया और नत्था टाप की पहाड़ी तक पहुंचाने को कहा। उसने बताया कि क्षेत्र में कुछ जगह बिजली नहीं होने का लाभ उठाकर संदिग्ध गांव के लोगों को तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन कर कटी गांव में संदिग्धों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।