{"_id":"9467ad1c742932a084a44612910f96dc","slug":"student-shrouded-in-tawi-during-bath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: नहाने गया छात्र तवी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: नहाने गया छात्र तवी में डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवी किनारे अपने साथियों के साथ नहाने गए 12वीं कक्षा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र सुनील शर्मा शिवनगर का रहने वाला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौर गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ घूमने की तैयार की। शुक्रवार की दोपहर के समय सुनील अपने दोस्तों के साथ तवी नदी पहुंचा।
विज्ञापन
गर्मी के कारण सभी ने तवी किनारे नहाने का मन बनाया। जिस जगह पर वे नहा रहे थे। उस जगह गहराई अधिक थी। वहां पर डबर थी, जिसमें अचानक सुनील का पैर चला गया और देखते ही देखते वह पानी में समा गया।
विज्ञापन
अन्य दोस्त किसी तरह से बाहर निकलने में सफल हो गए और वे तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग के दल ने सुनील की तलाश शुरू कर दी। शाम छह बजे के करीब सुनील का शव बरामद किया गया।
रात नौ बजे पूरी औपचारिकताएं करने के बाद शव को घर भेजा गया। आसपास के लोग सुनील के घरों में मौजूद होने लगे। अष्टमी के दिन इलाके में शोक की लहर दौर गई। शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के अनुसारी सुनील किन दोस्तों के साथ गया था। इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रहस्यमय परिस्थितियों में मौैत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सुराग मिलते ही अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।