{"_id":"68604aacf3c1dbd4dd0fb67d","slug":"strike-start-of-cleaness-workers-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124719-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अल्टीमेटम खत्म, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अल्टीमेटम खत्म, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज से
विज्ञापन
स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लंबित मांगें पूरी न होने पर नगर परिषद कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि सरकार को दिए अल्टीमेटम का समय शनिवार रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
बता दें कि सफाई कर्मियों ने सरकार को 28 जून तक उनकी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि नगर परिषद उधमपुर के पास कुल 125 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 56 अस्थायी कर्मचारी हैं। तीन जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है।
शहर में अमरनाथ श्रद्धालुओं का तांता लगेगा, इस बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनेगी। वहीं दूसरी ओर अस्थायी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारी भी काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग सकते हैं। रोजाना शहर से लगभग 20 क्विंटल कचरा निकलता है। इसे कर्मचारी दूसरी जगह पर शिफ्ट करते हैं, लेकिन हड़ताल होती है तो हालात बिगड़ सकमते हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधू का कहना है कि इससे पहले भी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने स्थायी करने व मिनिमम वेज एक्ट लागू करने को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी। उस समय डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया था कि मांगों को एक महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा लेकिन तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद कुछ नहीं हुआ।
इतना ही नहीं हम सरकार को पिछले दो दिनों से लगातार अल्टीमेटम दे रहे थे कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग काम छोड़ हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब अस्थायी सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्थायी कर्मी भी हड़ताल करेंगे।
उन्होंने बताया कि सचिवालय से मुख्यमंत्री कार्यालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी धीरज गुप्ता ने उनकी मांगों वाली फाइल पर ऑबजेक्शन लगाकर वापस विभाग को भेज दी है। इसके चलते हमने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए शहर के विभिन्न सेंटरों में सफाई जारी रहेगी।