{"_id":"5733918d4f1c1bf12091a0a1","slug":"storm-ravaged-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान ने रात को उजाड़ दिए आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान ने रात को उजाड़ दिए आशियाने
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Thu, 12 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पवन चक्की
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल क्षेत्र के निकट लोंडना गांव में मंगलवार रात को आए तूफान ने कई आशियानों को उजाड़ दिया। तूफान के कारण इंडस्ट्रियल क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। हवा तेज थी कि क्षेत्र में बिजली के अधिकतर खंभे या तो उखड़ गए या फिर टूट गए।
विज्ञापन
बिजली ढांचे में हुए नुकसान के चलते मंगलवार रात से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। हर तरफ सड़क पर बिजली की तारों का जाल नजर आ रहा था। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। रात करीब नौ बजे तूफान आया था। इससे गांव के कई घरों से टीन की बनी छतें उखड़ गईं।
विज्ञापन
क्षेत्र के कई घरों में भारी नुकसान हुआ है। लोंडना निवासी शिव कुमार ने बताया कि रात को तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते यह तूफान में बदल गईं। टीन की छतें पत्तों की तरह उड़ने लगीं। उन्होंने बताया कि वह परिवार को लेकर घर से बाहर आ गए।
विज्ञापन
उनकी आंखों के सामने तीनों कमरों की छतें उखड़ गईं। कैलाश देवी ने बताया कि तूफान से उनके और उनके भाई के घरों में काफी नुकसान हुआ है। सारे कमरों की छतें उखड़ गईं। टीवी, फ्रिज सहित अन्य सभी बिजली के उपकरण नष्ट हो गए।
तूफान इतना भयंकर था कि किसी तरह लोग अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। रठियान क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने सरकार से अपील की कि उन्हें प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
लोंडना के नजदीक स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र की कई कारखानों की छतें और अन्य ढांचे टूट गए। एक निर्माणाधीन कारखाने का का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। फैक्टरी के मालिक शंभू मगोत्रा ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले ही निर्माण शुरू किया था। तूफान से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार देर शाम तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके का जायजा लेने नहीं पहुंचा था।