{"_id":"6ae4f225423c171ac60532f2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-142354-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रसैन में कौंड़ से नालोडे तक बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रसैन में कौंड़ से नालोडे तक बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन
विज्ञापन
रामनगर। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने शुक्रवार को पंचायत रसैन का दौरा कर विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने पंचायत रसैन में कौंड़ से नालोडे तक बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़क का उद्घाटन किया। करीब 15.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की मांग क्षेत्र के लोग पिछले 75 वर्षों से कर रहे थे। सड़क बनने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
इसके अलावा विधायक ने कुंड नाले पर 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुटब्रिज की आधारशिला रखी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया पुल की सुविधा नहीं होने के कारण अब तक कई लोगों और मवेशियों की जान जा चुकी है। फुटब्रिज बनने से विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित अन्य लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसके बाद हाई स्कूल रसैन के समीप जनदरबार का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. सुनील भारद्वाज ने कहा कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि विकास का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचे।