{"_id":"6ae4f2c6433f1990560806e4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142349-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 100 युवाओं ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 100 युवाओं ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
डोडा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) डोडा में शुक्रवार को विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और युवा नागरिकों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। साथ ह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे विकसित भारत युवा संवाद अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में जीडीसी डोडा के प्रिंसिपल डॉ. जावेद इकबाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं यूथ आइकन अमित कटोच ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर डॉ. जावेद इकबाल ने युवाओं को चुनावी साक्षरता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को मतदाता पंजीकरण, मतदान के अधिकार और मतदाता सूची में सही जानकारी सुनिश्चित करने के महत्व को समझना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों और यूथ आइकन अमित कटोच के बीच हुआ संवाद रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने सवाल रखे और मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा नागरिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए। अमित कटोच ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक शपथ ली और लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूक भागीदारी तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत डोडा, संदीप शर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना और उन्हें विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में सक्रिय भागीदार बनाना रहा।