{"_id":"6ae4f2ecf9aa1c5b1c0c8bcf","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142347-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
उधमपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जम्मू की सांस्कृतिक इकाई की तरफ से बलिदानी इंस्पेक्टर कमल सिंह राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक इकाई जम्मू के कलाकारों और विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे की लत के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सही निर्णय लेने और नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे अपने विद्यालय, परिवार और समाज में नशामुक्ति अभियान के संदेश को पहुंचाने तथा जागरूकता के दूत के रूप में भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि नशे की बढ़ती समस्या पर अंकुश लगाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन सूचना विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक दीपक दुबे के दिशा-निर्देशों तथा सांस्कृतिक अधिकारी राजिंदर कुमार की देखरेख में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार जाड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आभार जताया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देने के लिए सांस्कृतिक इकाई जम्मू और जिला सूचना केंद्र उधमपुर के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया।