फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   State status of Jammu and Kashmir should be restored

बहाल किया जाए जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा

विज्ञापन
State status of Jammu and Kashmir should be restored
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष एवं चिनैनी के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग समिति के समक्ष विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही चिनैनी विधानसभा क्षेत्र को पहले की तरह ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि साल 1996 से चिनैनी विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है, लेकिन साल 2002 में कांग्रेस-पीडीपी की गठबंधन सरकार के दौरान इस रिजर्वेशन को लेकर की गई समीक्षा में पाया गया कि जिस उद्देश्य को लेकर चिनैनी विधानसभा क्षेत्र को आरक्षित किया गया था वह अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए उनकी मांग है कि चिनैनी विधानसभा क्षेत्र को एससी के लिए आरक्षित ही रहने दिया जाए। और अगर सरकार अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों में फेरबदल करना चाह रही है तो उनकी अपील हैं कि चिनैनी निर्वाचन क्षेत्र के बजाय उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तीन निर्वाचन क्षेत्रों में बंटे लांदर पंचैरी क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जगानू और घोरड़ी ब्लॉक भी उधमपुर, रामनगर तथा चिनैनी के तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बंटा हुआ है। जिसकी वजह से इसका उचित विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए इसे भी एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाना चाहिए। इसी तरह मजालता व खून को भी एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा की भी एक सीट आरक्षित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed