{"_id":"69a1f90f8e0531bcde0ed5f2","slug":"startup-awareness-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133063-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम करवाया गया। इसमें छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही योजनाओं के बारे में बताया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम में भास्कर डिग्री कॉलेज और सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। सीबीसी डोडा के प्रभारी विक्रम उप्पल ने स्टार्टअप इंडिया और मिशन अरोमा विषय के बारे में जानकारी दी। मुख्य बागवानी अधिकारी, बृज वल्लभ गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने युवा नेतृत्व वाले नवाचार की परिवर्तनकारी शक्ति पर केंद्रित प्रेरणादायक भाषण दिया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए हैं और सरकार स्टार्टअप के लिए आवश्यक धन और संसाधन उपलब्ध कराकर एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्टार्टअप आंदोलन, जिसकी परिकल्पना 2015 में की गई और औपचारिक रूप से 2016 में घोषित की गई, युवा पीढ़ी के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
एसबीआई के प्रतिनिधि बीएल अंबरदार प्रमुख विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र में बैंकिंग की भूमिका पर जागरूक करते हुए छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेषज्ञ सत्र में हथकरघा विभाग की पूजा दत्ता ने विशेष अंतर्दृष्टि प्रदान की, जिन्होंने आधुनिक विपणन तकनीकों को एकीकृत करते हुए पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
बागवानी विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि विभाग सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है, जो स्टार्टअप शुरू करने का अच्छा विकल्प हो सकता है। सीबीसी उधमपुर के प्रभारी गुरनाम सिंह ने ऐसे बड़े आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और केंद्रीय संचार ब्यूरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो और कॉलेज टीम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिन भर के कार्यक्रम का एक और आकर्षण थीं।