फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports

24 किलो वर्ग में तनवीर सिंह ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
sports
उधमपुर: किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते हुए मुख्य अतिथि तथा मैच खेलते खिलाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में नगर के टाउन हॉल में जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न आयु और भार श्रेणियों के लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप जम्मू-कश्मीर के महासचिव अभिषेक जैन की अध्यक्षता और उधमपुर जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुनील मगोत्रा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

सुनील मगोत्रा ने बताया कि 24 किलो भार वर्ग में तनवीर सिंह ने स्वर्ण और सुतीक्ष्ण ने रजत पदक जीता। 28 किलो वर्ग में रक्षक शर्मा ने स्वर्ण, रक्षित गुप्ता ने रजत और रितेश बंडोत्रा ने कांस्य अपने नाम किया। वहीं, 32 किग्रा वर्ग में पंकज कुमार ने स्वर्ण, संचित भागर ने रजत और जुगल बंदोत्रा व राहुल कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 36 किलो वर्ग में अर्णव पराशर ने स्वर्ण, शिवम सिंह ने रजत और अनीश वर्मा व मुकेश भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर 42 किग्रा वर्ग में शिवांश शर्मा ने स्वर्ण, हर्षवर्धन ने रजत तथा अर्णव शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा अंडर 47 किलो वर्ग में मुबाशेर वानी ने स्वर्ण और रक्षक गुप्ता ने रजत पदक जीता। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कारगिल शहीद क्लब के अध्यक्ष मनमीत सिंह, विनोद डोगरा, पवन जम्वाल, आदि उपस्थित थे।

उधमपुर: किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते हुए मुख्य अतिथि तथा मैच खेलते खिलाड़ी.

उधमपुर: किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते हुए मुख्य अतिथि तथा मैच खेलते खिलाड़ी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed