फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: ऊंची कूद, कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल में दिखाया दमखम

विज्ञापन
sports news
उधमपुर। एकल अ​भियान के तहत सुभाष स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाती ​खिल
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में वीरवार को खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती व दौड़ आदि के ट्रायल में भाग लिया।
विज्ञापन

अभियान के संभाग शारीरिक प्रशिक्षक केवल कृष्ण ने बताया कि यहां पर जो खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई है, वह एकल अभियान की ओर से अभ्यूथ क्लब के अंतर्गत करवाई गई है। ये खेल प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से प्रारंभ होती हैं। इसमें सबसे पहले अगस्त 2024 में विद्यालय स्तर पर इसका प्रारंभ किया था। इसके बाद आज यहां सुभाष स्टेडियम में जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। केवल कृष्ण ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी ग्रामीण इलाकों के हैं और इनकी संख्या 320 के आसपास है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों की इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगे स्टेट स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के ऐसे होनहार युवाओं को अपनी खेल प्रतियोगिता का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों व अन्य सुविधाओं के अभाव में अपनी कला को आगे नहीं ला पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed