Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: अंडर-17 में उधमपुर की तनु ने गोल्ड, जम्मू की मानसी ने जीता सिल्वर

विज्ञापन
sports news
रियासी।बुशू प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते डीसी व प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अधिकारियों के सा
वुशू प्रतियोगिता में जम्मू व उधमपुर की लड़कियों में दिखी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला स्पोर्ट्स विभाग ने माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में बुधवार को लड़कियों की अंडर 17 और 19 आयु वर्ग की अंतर जिला डिविजन स्तरीय वुशू प्रतियोगिता करवाई। डीसी निधि मलिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहते हुए खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अंडर-17 आयु वर्ग में 36 किलो भार वर्ग में उधमपुर की तनु ने गोल्ड, जम्मू की मानसी ने सिल्वर मेडल जीता। 40 किलोभार वर्ग में उधमपुर की प्रतिमा ने जीत हासिल की। 45 किलो में जम्मू की खुशी ने गोल्ड व कठुआ की दीपिका ने सिल्वर, 48 किलो में जम्मू की जिया ने गोल्ड और उधमपुर की बीना ने सिल्वर जीता। 52 किलोभार वर्ग में जम्मू की अपराजिता ने गोल्ड व उधमपुर की कृतिका ने सिल्वर जीता। 56 किलो में रियासी की ज्योति ने गोल्ड व जम्मू की ज्योतरूह ने सिल्वर, 60 किलो में जम्मू की पूर्विका, 65 किलो में जम्मू की चारवी 70 किलोभार वर्ग में जम्मू की ही रीतिका ने गोल्ड मेडल जीता। 65 किलो में रियासी की राशि ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के 35 किलोभार में उधमपुर की प्रिया 40 किलो में उधमपुर की रिशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रियासी की ज्योति को रजत पदक मिला। 45 किलो में उधमपुर की रिंपी गोल्ड और रियासी की रचना सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। 48 किलोभार वर्ग में जम्मू की एस नेहा ने गोलड व रियासी की सिलमा ने सिल्वर जीता। 52 किलो में जम्मू की सदी ने गोल्ड जीता। 56 किलो में रियासी की काजल, 60 किलो में रियासी की सिंपल व 65 किलोभार वर्ग में जम्मू की नंदनी ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में जम्मू डिविजन अधीन आने वाले जिला की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैच के दौरान विभाग की तरफ से धीरज सलारिया, रंजीत वर्मा, विनोद सिंह, मधु रानी, राजन कुमार, अबरार अहमद, सुरभी अंथाल, सोनाली शर्मा, जगदेव सिंह, कुलदीप राज व राहुल बक्शी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed