फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Somvati amavasya

वट वृक्ष की परिक्रमा कर स्त्रियों ने की परिवार के सुख की प्रार्थना

विज्ञापन
Somvati amavasya
उधमपुर: सोमवती अमावस्या के अवसर पर देविका तट पर बट वृक्ष का पूजन करती महिला श्रद्धालु - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को जिले के लोगों ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजन कर जरूरतमंदों को दान दिया। देविका नदी के तट पर भी सैकड़ों महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजन किया। इस दिन विशेष रुप से भगवान विष्णु व ब्रह्मा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही देविका नदी के तट पर स्थित मंदिरों में श्रद्धालु आना शुरू हो गए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। उन्होंने पवित्र बावलियों में स्नान किया, और वट वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि इस दिन का महत्व दान पुण्य से है। दान करने पर घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती। भगवान की कृपा से सारे सुख प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

इस दिन महिलाओं को वट की 108 परिक्रमा करनी होती हैं। इसके बाद ही पूजा सफल होती है। वहीं, धर्मशास्त्रियों के मुताबिक सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अथवा सोमवारी अमावस्या कहते हैं। ये वर्ष में लगभग एक या दो बार आती है। इस अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। विवाहित स्त्रियां इस दिन अपने पतियों की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत करती हैं। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या को विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चंदन, आदि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेटकर परिक्रमा करती हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वास्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed