{"_id":"679bcf7b639c25cb2e042998","slug":"soldier-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119858-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पूर्व सैनिकों की अवैध हिरासत के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पूर्व सैनिकों की अवैध हिरासत के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी उधमपुर। जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग की तरफ से उधमपुर में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों की अवैध हिरासत और उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाई गई।
इस विरोध प्रदर्शन में जम्मू-करमीर एक्स-सर्विसेज लीग के सदस्यों ने भाग लिया और पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर, जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग के जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह भटियाल ने कहा कि हम पूर्व सैनिकों की अवैध हिरासत और उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। हमें यह बताया गया है कि 13-14 जनवरी 2025 की रात को पुलिस स्टेशन बख्शी नगर के एसएचओ ने हमारे दो पूर्व सैनिकों को अवैध रूप से हिरासत में रखा और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और इसे पूर्व सैनिकों के सम्मान के प्रति एक गंभीर हमला मानते हैं। हमारी मांग है कि इस मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर एसएचओ को निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे दो पूर्व सैनिक सूबेदार सुरेश कुमार और हवलदार चंदर शेखर को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।