{"_id":"5e6148cb8ebc3eeb2e2f6562","slug":"social-media-udhampur-news-jmu2053783182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया सेवा शुरू होने से लोग गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया सेवा शुरू होने से लोग गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लंबे अरसे बाद क्षेत्र में बुधवार से सोशल मीडिया सेवा के बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीरवार को दिनभर क्षेत्रवासी अपने-अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त आए। इसमें वह अधिकतर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सगे-संबधियों व दोस्तों को सेवा बहाली की मुबारकबाद देते नजर आए।
सेवा बहाली से जहां एक तरफ हर वर्ग के लोगों के चेहरों पर रौनक नजर आईं। वहीं विशेषतौर युवा वर्ग व विद्यार्थी वर्ग इससे अत्याधिक उत्साहित देखे गए। स्थानीय युवा रोहित, विनय, अजय, आदित्य का कहना था कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के साथ ही इटंरनेट व सोशल मीडिया सेवा बंद कर दी गई थी। इससे आनलाइन कार्यों के लिए कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था।
मगर, बुधवार को सोशल मीडिया सेवा बहाल करने से काफी राहत मिली है। जैसे ही उन्हें इस बात की खबर लगी तो उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। युवाओं का कहना था कि सोशल मीडिया सेवा शुरू तो कर दी गई है लेकिन डर है कि कहीं फिर से बंद न कर दिया जाए। इसे अब पूरी तरह से बहाल रखा जाना चाहिए।