फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   smart meter

Udhampur News: खंभों पर लगाए स्मार्ट मीटर, सुरक्षा दांव पर

विज्ञापन
smart meter
आदर्श काॅलोनी में एक ही खंभे में  आधा दर्जन से अ​धिक लगाए स्मार्ट मीटर्स और तारों का जंजाल। 
उधमपुर। सरकार सुविधा के नाम पर लोगाें की सुरक्षा या संपत्ति को दांव पर लगा रही है। खंभों पर लगे स्मार्ट मीटर्स इसका उदाहरण हैं। जिले में एक माह में खंभों पर लगे स्मार्ट मीटर जलने की दो घटनाएं हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

जिससे लोगों की जान तो खतरे में पड़ी ही जन संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा। शहर व ग्रामीण स्तर पर बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के दावे के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह उधमपुर जिले में भी पुराने ई-मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार हुआ हो या नहीं, इन मीटर्स की वजह से आम आदमी की जान को खतरा काफी बढ़ गया है। कुछ दिन पहले शहर के मेन बाजार में खंभों पर लगे मीटर्स में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। इससे एक व्यापारिक प्रतिष्ठान को काफी नुकसान पहुंचा था और एक कार भी जल गई थी।
विज्ञापन

ऐसी ही घटना सोमवार को भी आदर्श काॅलोनी में पेश आई। इसमें खंभों पर लगे मीटरों में भयानक आग लग गई। इन आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की भी मदद लेनी पड़ी। हालांकि आदर्श काॅलोनी में आग की चपेट में आया खंभा टूटकर तारों के कारण बीच सड़क पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वाहनों व राहगीरों की आवाजाही बंद होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर खंभा सड़के के दूसरी ओर गिरता तो साथ सटे मकान में भी आग लग सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed