फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of Drinking Water in zohanu

Udhampur News: जोहनू के कई क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
Shortage of Drinking Water in zohanu
जोहनू इलाके में खराब पड़ा हैंडपंप।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जोहनू के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत घरों में स्वच्छ जल पहुंचाने व नल लगाने का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। यह क्षेत्र ऊंचाई पर होने के चलते यहां पर कोई प्राकृतिक जलस्रोत (बावली) भी नहीं है।
लोगों को मौजूदा समय में लगभग चार किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, तलपड़ क्षेत्र में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। क्षेत्र वासी कई बार संबंधित विभाग से खराब हैंडपंप की मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच ओम प्रकाश व स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कोई भी बावली न होने के कारण उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण रोजाना दूसरी पंचायत में जाकर बावली से पानी ला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व जलशक्ति विभाग से जल्द से जल्द खराब हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन

कोट....
विभाग की ओर से खराब पड़े हैंडपंप की जांच के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था। हैंडपंप के खराब हुए पुर्जे मंगवाए गए हैं। एक-दो दिन के भीतर पंप की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीत कुमार, जेई, ग्राउंड वर्क्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article