{"_id":"6822539dcdbba4de020d6048","slug":"shops-open-on-monday-but-no-buisness-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123135-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी में उम्मीद का ताला खोला, नहीं उबर पाया कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी में उम्मीद का ताला खोला, नहीं उबर पाया कारोबार
विज्ञापन
सलाथिया चौक में सोमवार को भी बाजार खुलने पर लोगों की रही हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शादियों के सीजन के चलते व्यापारियों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद
- खरीदारों ने खुलकर खरीदारी से किया परहेज
उधमपुर। भारत-पाक संघर्ष के बाद सामान्य हुए जनजीवन के चलते उधमपुर में सोमवार को साप्ताहिक नागा होने के बावजूद अधिकतर कारोबारी प्रतिष्ठान खुले रहे। व्यापारियों को उम्मीद थी कि शादी समारोह के सीजन के चलते लोग खुलकर खरीदारी करेंगे लेकिन कारोबार में गति देखने को नहीं मिली।
भारत-पाक संघर्ष के दौरान कई तरह के शादी व अन्य समारोह भी प्रभावित हुए। खासकर समारोह की तैयारियों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही और कोई भी खुलकर खरीदारी नहीं कर पाया। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ा। हालांकि हालात सामान्य जरूर हो गए हैं लेकिन फिर से कहीं तनाव पैदा न हो इसको लेकर लोगों के दिलों में हिचकिचाहट बरकरार है।
सोमवार को नागे के बावजूद काफी हद तक बाजार खुलने पर भी खासी भीड़ देखने को नहीं मिली। व्यापारियों का कारोबार भी सामान्य ही रहा जबकि बाजारों को अधिकतर कारोबार शादी त्योहार पर ही निर्भर रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बाजार तो खुले, खरीदारी सीमित रही
सोमवार को नागा होने के बावजूद काफी खुली थीं लेकिन कारोबार में तेजी नहीं देखी गई। हमें उम्मीद थी कि शादी समारोह का समय चल रहा है। ऐसे में तैयारियों को लेकर लोग खरीदारी के लिए बाजार में जरूर निकलेंगे। हालांकि बाजार में कुछ हद तक लोग भी निकले लेकिन खरीदारी सीमित ही रही।
- महेश बनाथिया,
व्यापारी व समाज सेवक
-- --
लोगों ने खुलकर खरीदारी से परहेज किया
शादी समारोह के दिनों में बाजार में काफी काम होता है। दोनों देशों के बीच तनाव के कारण कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। आज सामान्य होने पर उम्मीद काफी थी लेकिन कुछ खास कारोबार नहीं हुआ। लोग खुलकर खरीदारी करने से परहेज कर रहे हैं।
- ओम प्रकाश, शोरूम प्रबंधक
-- -
कारोबार को उबरने में समय लगेगा
लगभग पांच दिनों के बाद स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य जरूर रही लेकिन कारोबार पहले के मुकाबले काफी निचले स्तर पर आ गया है। जिसको फिर से उबरने में समय लगेगा। खासकर माल की डिलीवरी भी प्रभावित हुई है उसका भी असर कारोबार पर पड़ा है।
- अनिल खजूरिया, व्यापारी
-- --
व्यापारियों ने अतिरिक्त माल भी नहीं मंगवाया
सोमवार के दिन उधमपुर शहर में व्यापार पूरी तरह से बंद रहता है और व्यापार माल की कमी पेशी को पूरा करने में व्यस्त रहते हैं। परंतु मौजूदा हालात के चलते व्यापारियों की ओर से अतिरिक्त माल भी नहीं मंगवाया गया क्योंकि अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसकी वजह से कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ा है।
-
अमित सलारिया, व्यापारी