फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shivkhodi, ransu, new arrangment

Udhampur News: शिवखोड़ी में आस्था की भीड़, नई व्यवस्था के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

विज्ञापन
shivkhodi, ransu, new arrangment
रनसु। आधार शिविर रनसु स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवखोड़ी में फिर रौनक लौट आई है। पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध और हड़ताल के समाप्त होने के बाद अब श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रशासन की ओर से लागू की गई नई समयसीमा और यात्रा संबंधी बदलाव का सकारात्मक असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के बाद प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 16 अप्रैल तक 69,620 श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। अप्रैल के दौरान श्रद्धालुओं का ग्राफ लगातार चढ़ा है जिसमें पांच और 12 अप्रैल में संख्या 5,000 के पार गई है।
विज्ञापन


समयसीमा को लेकर बाजार में सात दिन तक व्यापारिक गतिविधियां ठप रही थीं। समाधानके लिए प्रशासन ने पाबंदी का समय कम किया है। अब यात्री वाहनों को शाम 6 बजे तक रनसु से कटरा जाने की अनुमति दी गई है। साथ ही कटरा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दोमेल नाके से शाम 6 बजे तक प्रस्थान की सुविधा दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में शिवखोड़ी गुफा को 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रखा गया है जिससे दर्शनार्थियों को सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम

शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोर्ड पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छ पेयजल, उचित रोशनी और विशेष साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ेगी जिससे स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed