फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shiv Kumar became the head for the fourth time by consensus

शिव कुमार सर्वसहमति से चौथी बार बने प्रधान

विज्ञापन
Shiv Kumar became the head for the fourth time by consensus
कटड़ा। धर्मनगरी में सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें कटड़ा इकाई का गठन किया गया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद पुरानी टीम का फिर से चयन किया गया है। इसमें शिव कुमार शर्मा को लगातार चौथी बार फोरम का प्रधान चुना गया हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रतन सिंह मन्हास महासचिव, मोहन लाल शर्मा सचिव, ओम प्रकाश मगोत्रा को कैशियर चुना गया हैं। फोरम में संविधान के मुताबिक नई टीम दो साल के लिए मनोनीत की गई है। चुनाव में फोरम के 53 में से 43 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने सर्वसहमति से पुरानी टीम पर विश्वास जताया है। इस दौरान कुशल कुमार शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान शिवकुमार शर्मा ने कहा कि फोरम के सदस्यों ने एक बार फिर विश्वास जताया है। टीम इमानदारी के साथ कार्य करेगी। शिवकुमार शर्मा जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। इस मौके पर हंसराज, चन्ने राम, अजीत लाल शर्मा, शुभ दत्त पुरी, मुबारक सिंह, मुकुंद राम शर्मा, रतन चंद, संसार चंद, अशोक वर्मा, सीताराम डोगरा, दर्शन लाल गुप्ता, सूरज प्रकाश, संतोष कुमार, ओंकार सिंह, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed