{"_id":"62435564cbe27b0128470d14","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu25673081","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन खतरों से निपटने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन खतरों से निपटने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ड्रोन खतरों की उभरती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी ने पुलिस के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश के अधिकारियों के लिए पहली बार इस तरह का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
इसके अलावा अभियोजकों के लिए साइबर फोरेंसिक पर भी तीन दिवसीय पाठ्यक्रम एमएचए की ओर से प्रायोजित सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के तहत नई दिल्ली भारत सरकार ने शुरू किया है। दोनों कोर्स के उद्घाटन में आईपीएस मो. सुलेमान चौधरी डिप्टी पुलिस महानिरीक्षक उधमपुर रियासी रेंज मुख्य अतिथि थे। इस दौरान जेकेपीएस एसएसपी मोहन लाल उपनिदेशक (इनडोर/प्रशिक्षण) ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य मेहमान ने जोर दिया कि मानव रहित एरियल वाहन (यूएवी) वर्तमान समय की चुनौती बने हुए हैं। कानून यूएवी के उपयोग को रेखांकित करता है। आईबी और एलओसी पर सुरक्षा के रखरखाव में भी ड्रोन चुनौती बने हुए हैं। भविष्य में इस कोर्स से पुलिस को बहुत लाभ होगा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। जांच के क्षेत्र में साइबर फोरेंसिक के महत्व पर भी जोर दिया गया। मौके पर वीके जंवाल एसएसपी निदेशक (बाहरी), विनय कुमार एसएसपी उपनिदेशक (प्रशासन), रमेश कुमार निजी सचिव निदेशक एसकेपीए, ताहिर हुसैन एडी (इंडोर), डॉ. आशीष सूरी, आदि मौजूद थे।