{"_id":"61d4926f4548647f2e6db121","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu25125316","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कोर्स का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कोर्स का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में मंगलवार को पुलिस में नेतृत्व और प्रबंधन की अवधारणा पर दो दिवसीय और साइबर फोरेंसिक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इनमें पीएसआई से इंस्पेक्टर रैंक के 34 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
इन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन उप निदेशक (इनडोर, प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल ने किया। उन्होंने सभी पाठ्यक्रम प्रतिभागियों का स्वागत किया और सूचित किया कि नेतृत्व और प्रबंधन की अवधारणा कारपोरेट घरानों और वाणिज्यिक संगठनों के लिए नई नहीं है। यहां प्रबंधन को कम उपलब्ध संसाधनों से अधिक उत्पादन करने के लिए विज्ञान के रूप में माना जाता है। उसी प्रकार एक पुलिस अधिकारी मानव और सामग्री का उपयोग कर अपने कार्य क्षेत्रों में प्रबंधन को विज्ञान के रूप में लागू कर सकता है।
दूसरी ओर साइबर फोरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से निपटने के लिए नवीनतम ज्ञान और प्रक्रियाओं को प्राप्त करने में मदद करेगा, जो एक बड़ी चुनौती है। इनमें प्रख्यात वक्ता और विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। पाठ्यक्रम का समन्वय एडी (क्यू) सनमती गुप्ता, जूनियर साइबर सलाहकार नईम अबास हमदानी और संकाय सदस्य इंस्पेक्टर नासिर महमूद कर रहे हैं।