फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sher-e-kashmir Police academy

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ॐमैनेजमेंट ऑफ टैक्टिकल ऑपरेशनॐ पर साप्ताहिक और ॐसाइबर फोरेंसिकॐ पर 05 दिवसीय पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
Sher-e-kashmir Police academy
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में आयोजित कोर्स में हिस्सा लेने वाले अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में सोमवार को मैनेजमेंट ऑफ टैक्टिकल ऑपरेशन पर साप्ताहिक और साइबर फोरेंसिक पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम शुरू हुआ। इनमें प्रदेश के 38 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन सत्र में अकादमी के उप निदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने प्रतिभागियों से विभिन्न युक्तियों से सबक सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ऑफ टैक्टिकल ऑपरेशन विषय पर आयोजित कोर्स को सामरिक संचालन की व्यापक अवधारणा को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामरिक संचालन की निगरानी और पर्यवेक्षण, खुफिया जानकारी एकत्र करना, डिजिटल फोरेंसिक, मैप रीडिंग, जीपीएस सिस्टम, आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, साइबर फोरेंसिक पर पाठ्यक्रम को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, डिजिटल साक्ष्य के संग्रह, ई-मेल ट्रैकिंग, मोबाइल फोरेंसिक, आईडीपीआर, आदि को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। उद्घाटन सत्र में एडी (प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास) डीएसपी सूरज सिंह, सहायक निदेशक (प्रशासन) सनमती गुप्ता (पाठ्यक्रम निदेशक) और इंस्पेक्टर चंदर मोहन शर्मा (पाठ्यक्रम सचिव) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed