{"_id":"69b1d2239b5a97d7f80526cc","slug":"sheetla-ashtami-celebrate-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133506-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शीतला अष्टमी पर भक्तिमय हुई डुबडुबा कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शीतला अष्टमी पर भक्तिमय हुई डुबडुबा कॉलोनी
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की डुबडुबा कॉलोनी (जखैनी) में बुधवार को शीतला अष्टमी का वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर मां का गुणगान किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक बलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने माता शीतला का पूजन कर आशीर्वाद लिया और स्थानीय निवासियों की समस्याओं व मांगों को सुना। विधायक ने कहा कि लोग पिछले छह दशक से अधिक समय से निवास कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि इस मोहल्ले का नाम बदलकर शीतला कॉलोनी करने की आधिकारिक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों की मांग पर शीघ्र ही माता शीतला का भव्य मंदिर बनवाने का भरोसा भी दिलाया।
सात दिनों के कठिन व्रत का समापन
स्थानीय अनीश शर्मा ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि होली के सातवें दिन आयोजित होने वाली यह अष्टमी मोहल्ले का सबसे बड़ा वार्षिक धार्मिक पर्व है। श्रद्धालु नवरात्र की तरह सात दिन तक कठिन व्रत रखते हैं जिसका समापन अष्टमी के भव्य कार्यक्रम के साथ होता है।
विज्ञापन
मंदिर न होने से आती है परेशानी
अनीश शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में माता का स्थायी मंदिर न होने के कारण हर वर्ष आयोजन में परेशानियां आती हैं। उन्होंने कहा, मंदिर की कमी के कारण हमें हर साल अस्थाई व्यवस्था करनी पड़ती है। विधायक के समक्ष यह मांग रखी है और उन्होंने आश्वासन दिया है, जिससे कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर है।