फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 186 करोड़ रुपये के हिसाब को लेकर देविका घाट पर अनोखा विरोध, मोहित मट्टू ने कराया मुंडन

विज्ञापन
jammu kashmir news
देविका घाट पर मुंडन करवाते मोहित मट्टू।  - फोटो : udhampur news
उधमपुर। देविका प्रोजेक्ट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विजय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मोहित मट्टू ने शुक्रवार को देविका घाट पर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज किया। मट्टू ने पहले प्रशासन से देविका प्रोजेक्ट में खर्च किए गए 186 करोड़ रुपये का हिसाब देने की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जवाब देने की बात कही थी। तय समय तक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने देविका घाट पर मुंडन करवाकर श्राद्ध करने की बात की।
विज्ञापन


मोहित मट्टू ने देविका को धार्मिक आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि देविका को गंगा की बड़ी बहन माना जाता है और इसके परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने देविका प्रोजेक्ट के काम, खर्च और मौजूदा स्थिति को लेकर पारदर्शिता की मांग उठाई। अगर परियोजना के लिए 186 करोड़ रुपये की राशि आई है तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि इसमें से कितनी राशि खर्च हुई और किस कार्य पर कितनी राशि खर्च की गई। उन्होंने प्रत्येक कार्य की स्वीकृत लागत, टेंडर राशि और वास्तविक भुगतान का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। मोहित मट्टू ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है और वह किसी राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं हैं। वह समाजसेवा के तौर पर और देविका के साथ अपने जुड़ाव के कारण यह मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने देविका घाट और शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि मोहित मट्टू को श्राद्ध करने से रोका गया लेकिन उन्होंने अपनी बात के अनुसार मुंडन देविका परिसर में करवाया।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार जय सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीसी के साथ बैठक भी हुई है। लोगों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से उठाए जाने वाले मुद्दों पर प्रशासन बातचीत और विचार-विमर्श के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है और जो भी तथ्य होंगे, उन्हें सार्वजनिक करने को लेकर भी बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed