फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   She set up a unit by taking a loan and is earning Rs 7,000 per month

Udhampur News: लोन लेकर लगाई यूनिट, हर महीने कमा रहीं सात हजार रुपये

Tue, 17 Jun 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 17 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
She set up a unit by taking a loan and is earning Rs 7,000 per month
 नगरोटा गांव में अपने यूनिट में काम करती सुषमा देवी। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
गरम मसाला, हल्दी, आंवले, आमचूर, आटा पीसने का एक महीने तक लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगरोटा गांव की महिला सुषमा देवी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उम्मीद के तहत लोन लेकर हल्दी, मसाले व आटा पीसने के लिए यूनिट लगाया। इसके चलते मौजूदा समय में वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दे रही हैं, ताकि वह भी अपना रोजगार खुद कर सकें। यूनिट से वह प्रति माह सात हजार रुपये कमा रही है।
वहीं, सुषमा देवी ने बताया कि गरम मसाला, हल्दी, आंवले, आमचूर, आटा पीसने का एक महीने तक प्रशिक्षण लिया। इसके बाद अपना यूनिट लगाया, ताकि क्षेत्र की अन्य महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उम्मीद के तहत 2023 दिसंबर में 50 हजार का लोन लेकर यूनिट स्थापित किया था। हालांकि यूनिट स्थापित करने में उनका एक लाख के करीब खर्चा आया था। उन्होंने बताया कि यूनिट में गरम मसाला, हल्दी, आंवले, आमचूर, आटा को पीस कर तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी यूनिट को लगे हुए सिर्फ डेढ़ साल ही हुआ है। इसके चलते उसने क्षेत्र की कई महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका यूनिट सही चल रहा है और लोन भी खत्म कर दिया गया है ओर परिवार का पालन पोषण भी हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तो उन्होंने छोटा यूनिट स्थापित किया था। लेकिन इस यूनिट से उन्होंने यूनिट स्थापित करने में आए खर्च को एक साल के अंदर पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब वह बड़े यूनिट को लगाने के बारे में सोच रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। इसके चलते हमें उन योजनाओं का लाभ लेकर अपने आपको आत्म निर्भर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed