{"_id":"61e3144c0428204af86d21ca","slug":"sena-divas-udhampur-news-jmu2519711116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के उत्तरी कमान ने मनाया सेना दिवस,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के उत्तरी कमान ने मनाया सेना दिवस,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उत्तरी कमान ने ध्रुव युद्ध स्मारक पर एक पुष्पांजलि समारोह का आयोजन कर सेना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुबह करीब आठ बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सबसे पहले उत्तरी कमान प्रमुख ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सेना दिवस के महत्व पर रोशनी डाली गई। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि सेना दिवस हर साल लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा की ओर से अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से 15 जनवरी 1949 को सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण करने की मान्यता के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अपने संदेश में सेना कमांडर ने सभी रैंकों को बहादुर शहीदों की भक्ति, संकल्प और बलिदान से प्रेरणा लेने और भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
सेना कमांडर ने बहादुरी और विशिष्ट सेवा के लिए मेधावी इकाइयों और व्यक्तियों की भी सराहना की। उन्होंने उत्तरी कमान के सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों, रक्षा असैनिक कर्मचारियों और परिवारों को निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तरी कॉमरेड की क्षेत्रीय अध्यक्ष इना जोशी की तरफ से जीवन शैली रोगों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया गया, जिसमें भारी संख्या में सैनिक परिवारों ने भाग लिया।