{"_id":"6843489ad7e6adbeac086536","slug":"science-lab-made-in-school-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123976-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हायर सेकेेंडरी स्कूल घोरड़ी में जल्द होगा आर्ट क्राफ्ट कक्ष व साइंस लैब का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हायर सेकेेंडरी स्कूल घोरड़ी में जल्द होगा आर्ट क्राफ्ट कक्ष व साइंस लैब का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक घोरड़ी के सरकारी हायर सेकेेंडरी स्कूल में जल्द आर्ट क्राफ्ट कक्ष के अलावा साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा। इनके बनने से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर साइंस लैब के लिए अलग कमरे की व्यवस्था नहीं होने की छात्रों को आ रही परेशानी से निजात मिलेगी।
स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनाने का काम लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके लिए 36 लाख का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल और इसमें पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही अच्छी पहल है। खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में इस तरह की सुविधाओं की काफी ज्यादा जरूरत है।
आमतौर पर कमरों की कमी और जगहों की तंगी के कारण इस तरह की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में नहीं मिल पाती हैं। छात्र चाहते हुए भी बेसिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इससे उन्हें बाद में आगे की पढ़ाई के दौरान शहर में शिक्षा को कवर करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी विमल शर्मा, सुरजीत सिंह, सोहन लाल, कुलदीप कुमार व अन्य ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल घोरड़ी में गांव के कई बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन यहां साइंस लैब और अन्य गतिविधियों के लिए कमरों की कमी थी। अब यह कमी पूरी हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट..
स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग