Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बदहाली का शिकार रामनगर-गुंधिया मार्ग, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

Fri, 13 Nov 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। कस्बे से गुंधिया की ओर जाने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग बसंतगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। रामनगर-गुंधिया मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और यात्री आवाजाही करते हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का डर सताने लगा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है। इससे यात्रियों का समय भी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। विभाग इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। सड़क की बदहाली से वाहन चालकों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों को हर पल सावधानी बरतनी पड़ती है। उत्तम सिंह ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है। उन्होंने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेने को कहा। रामनगर-गुंधिया मार्ग की जल्द मरम्मत करवाई जाए। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिल सकेगी। संभावित दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed