Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कीवी की खेती का बढ़ रहा दायरा, दो साल में 150 कनाल भूमि पर लगाए पौध

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी में लगाई कीवी की फसल की जांच करते अ​धिकारी।  - फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिले में पारंपरिक खेती के साथ किसानों को बागवानी की नई फसलों से जोड़ने के लिए कीवी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की ठंडी जलवायु को देखते हुए जिले में कीवी उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। पिछले कुछ समय से इस दिशा में काम किया जा रहा है और अब किसानों का रुझान भी इस फल की खेती की ओर बढ़ने लगा है। वर्तमान में जिले में करीब 150 कनाल भूमि पर कीवी के पौधे लगाए गए हैं, जिनसे 90 लाभार्थी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जिले से पंचैरी, मजोड़ी, चिनैनी, लाटी और मोंगरी क्षेत्रों में किसान कीवी की खेती कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़े, जिससे किसानों को पारंपरिक फसलों के अलावा आमदनी का एक नया विकल्प मिल सके। कीवी की खेती मुख्य रूप से ठंडे जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है। इसकी खास बात यह है कि एक विकसित पौधे से करीब एक क्विंटल तक फल प्राप्त किया जा सकता है। पिछले वर्ष जिले में 59 किसान थे, जो अब बढ़कर 90 किसान कीवी उत्पादन से जुड़े हुए हैं। वहीं, एक बार पौधा लगाने के बाद करीब 30 से 35 वर्षों तक इससे उत्पादन लिया जा सकता है। एक कीवी के पौधे की कीमत करीब 250 रुपये है। एक कनाल भूमि में कीवी के 42 पौधे लगाए जाते हैं। लंबे समय तक फल देने की क्षमता के कारण यह खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन


एक कनाल में 1.22 लाख रुपये की परियोजना
कीवी की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक कनाल भूमि पर करीब 1,22,700 रुपये की परियोजना निर्धारित की गई है। इसके तहत किसानों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के अंतर्गत परियोजना लागत पर 50 प्रतिशत विभाग की ओर से सब्सिडी और 40 प्रतिशत बैंक ऋण की सुविधा दी जाती है, जबकि शेष 10 प्रतिशत हिस्सा किसान को स्वयं लगाना होता है। इच्छुक किसान जनसुगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान के पास कम से कम एक कनाल भूमि होना जरूरी है। विभाग की ओर से किसानों को बागवानी की इस फसल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठंडे इलाकों में होने के कारण ड्रिप सिंचाई व्यवस्था जरूरी
कीवी की अच्छी पैदावार के लिए ठंडे वातावरण के साथ सिंचाई की उचित व्यवस्था होना भी जरूरी है। इसके लिए खेतों में ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगानी पड़ती है, जिससे पौधों की जड़ों तक जरूरत के अनुसार पानी पहुंचाया जा सके। इस तकनीक से सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाता और किसान को बार-बार पानी ढोने से राहत मिलती है। पहाड़ी क्षेत्रों में कीवी की खेती की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।




कोट
कीवी की खेती को और बेहतर तरीके से समझने तथा आधुनिक तकनीक की जानकारी हासिल करने के लिए हाल ही में जिले के चार किसानों का दल अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली के दौरे पर गया था। इसमें बसंतगढ़, रामनगर और मजोड़ी क्षेत्र के किसान शामिल थे। इसका उद्देश्य जिले के किसानों को भी बेहतर तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उधमपुर में कीवी उत्पादन को और बढ़ावा मिल सके।
- राजेश गुप्ता, जिला स्तरीय सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed