Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालओं की संख्या में बढ़ोतरी, आंकड़ा पहुंचा 25 से 32 हजार

विज्ञापन
jammu kashmir news
पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
कटड़ा। एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दीपावली सहित अन्य त्योहारों के दौरान मां वैष्णो देवी की यात्रा में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दौरान प्रतिदिन लगभग 12 से 14 हजार श्रद्धालु ही मां के दरबार में पहुंच रहे थे। हालांकि, त्योहार संपन्न होने के बाद अब यात्रा का आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन 25 से 32 हजार के बीच पहुंच गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बीते 11 नवंबर बुधवार को करीब 31 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं, 12 नवंबर वीरवार को शाम पांच बजे तक लगभग 21 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और देश भर के विभिन्न राज्यों से मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था।
विज्ञापन

यात्रा में बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वीरवार को मौसम ने भी करवट बदली। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन होते रहे। वहीं, लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु परिवार और मित्रों के साथ आधार शिविर कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवाने के बाद जयकारे लगाते हुए मां के भवन की ओर रवाना होते रहे। दूसरी ओर, यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और मौसम में बदलाव को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तथा प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए आपदा प्रबंधन दल, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगातार यात्रा मार्ग की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कश्मीर घाटी और किश्तवाड़ जिले में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यात्रा मार्ग से लेकर कटड़ा तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी भय के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed